शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान से की थी बेवफाई! क्या प्रियंका चोपड़ा थी वहज?

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2020

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी सेलेब्रिटी बनने का बाद पूरी तरह से  ओपन हो जाती हैं। मीडिया और सेलेब्स के फैंस उनका पीछा कहीं नहीं छोड़ते। सितारे लाख अपनी निजी जिंदगी को छुपाने की भी कोशिश करते हैं लेकिन वह किसी न किसी कारण से सबके सामने आ ही जाती हैं। कई बार तो सेलेब्स के करीबी ही मीडिया से काफी बातें बता देते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं जिनकी गॉसिप से मैगजीन भर जाया करती थी। ये खबरे मनोरंजन की दुनिया में पहले नंबर पर हैडलाइन बनाती थी। बॉलीवुड में कई प्रेम प्रसंग और किस्से हैं। कुछ को अफवाह के रूप में टैग किया जाता है जबकि कुछ सितारों ने सार्वजनिक रूप से अपने संबंधों के बारे में स्वीकार किया हैं। इसी तरह, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर ने भी फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान खूब सुर्खियां बटौरी थी। 

 

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के लव अफेयर की खबरे अब गौरी खान को भी पता चल चुकी थी। शाहरुख खान से गौरी ने इस विषय पर बात की और फैसला लेने के लिए कहा। शाहरुख खान ने अपने बच्चों के कारण परिवार के साथ रहने का फैसला किया। कहते है कि इस सीन के बाद गौरा खान से शाहरुख खान को प्रियंका से किसी भी तरह का रिश्ता न रखने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को उन्होंने प्रियंका के साथ किसी फिल्म में भी काम करने से रोक दिया। गौरी खान ने उस हर दोस्त से कट ऑफ कर लिया जिसकों प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर के बारे में जानकारी थी। इन दोस्तों में करण जौहर भी शामिल थे।  

 

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान के परिवार सहित पूरे स्टाफ का हुआ कोरोना टेस्ट, सामने आयी ये रिपोर्ट 

सालों बाद, एक साक्षात्कार में, प्रियंका ने अपने पूर्व-प्रेमी के बारे में  बात करते हुए शाहरुख खान से अपने लव अफेयर पर बात की। प्रियंका ने शाहरुख का नाम नहीं लिया लेकिन जो बात उन्होंने बताई उससे ये साफ था कि प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हैं।  साक्षात्कार में, PeeCee ने बताया कि कैसे वह अभी भी अपने पूर्व प्रेमी की हूडि का उपयोग कर रही थी और उसमें भावनाएँ जुड़ी हुई थीं। प्रियंका की ये हुडी शाहरुख खान इससे पहले अलग-अलग मौकों पर एक ही हुडी पहने हुए स्पॉट किए गए थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार