शाहरुख खान ने आर्थर रोड जेल में अपने बेटे आर्यन से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

अभिनेता शाहरुख खान क्रूज शिप ड्रग रेड मामले में जेल में बंद अपने बेटे आर्यन से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे। शाहरूख खान ने अपने बेटे से 15 मिनट जेल में मिले। कई दिनों से जेल में बंद बेटे से पहली बार शाहरुख मिलने पहुंचे। बुधवार को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार जमानत का विरोध कर रहा है। NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं। अब आर्यन की जमानत के लिए उसके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

आर्थिक राजधानी मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया। इन्हें मुंबई के पास एक क्रूज से ड्रग्स बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आर्यन और उनके दो मित्रों- अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। जिसके बाद अब आर्यन के वकील बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom। आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज । पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी

एनसीबी ने आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को ड्रग्स रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन और मर्चेंट मुंबई में ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं तथा धमेचा बायकुला महिला जेल में हैं। इन लोगों पर एनडीपीएस की धाराओं 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मुकदमा दर्ज है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश