Prabhasakshi's Newsroom। आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज । पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी

Aryan Khan Mumbai

आर्थिक राजधानी मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया। इन्हें मुंबई के पास एक क्रूज से ड्रग्स बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पहले लखनऊ पुलिस ने रोका और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया।

ड्रग्स केस में एक बार फिर से किंग खान के बेटे आर्यन खान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विशेष अदालत ने आर्यन समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिसका मतलब साफ है कि उन्हें अभी सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा। हम बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी करेंगे। उन्हें लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बार मामला लखीमपुर खीरी से जुड़ा हुआ नहीं है और अंत में बात दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तरी बंगाल में भारी बारिश: भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़, गंगटोक को जोड़ने वाली सड़क बंद 

अभी जेल में ही रहेंगे आर्यन खान

आर्थिक राजधानी मुंबई की एक विशेष अदालत ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया। इन्हें मुंबई के पास एक क्रूज से ड्रग्स बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आर्यन और उनके दो मित्रों- अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। जिसके बाद अब आर्यन के वकील बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

एनसीबी ने आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को ड्रग्स रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन और मर्चेंट मुंबई में ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं तथा धमेचा बायकुला महिला जेल में हैं। इन लोगों पर एनडीपीएस की धाराओं 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मुकदमा दर्ज है। 

इसे भी पढ़ें: UP चुनाव: सपा और सुभासपा साथ-साथ, अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले राजभर- अबकी बार, भाजपा साफ 

हिरासत में प्रियंका गांधी

आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पहले लखनऊ पुलिस ने रोका और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि आगरा के जिलाधिकारी ने लखनऊ पुलिस से लिखित अनुरोध किया था कि राजधानी से आगरा आने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को कानून-व्यवस्था के मद्देनजर वहां न आने दिया जाए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियंका गांधी को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ एकत्र होने के कारण यातयात बाधित हो रहा था इसलिए उनसे पहले तो अपने घर या पार्टी कार्यालय जाने को कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने महिला को 50 प्रतिशत टिकट दिए हैं : शिवराज सिंह चौहान 

केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेमौसम बारिश की वजह से बर्बाद हुई फसलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए की दर से मुआवजा देने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं और यह काम दो सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। दो महीने के भीतर ही, प्रभावित किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़