राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बोले शरद पवार, उन्होंने सारी हदें पार कर दीं, राष्ट्रपति और पीएम को करना चाहिए हस्तक्षेप

By अंकित सिंह | Nov 24, 2022

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, छत्रपति शिवाजी को लेकर उनके द्वारा जो बयान दिया गया था उसके बाद से महाराष्ट्र के विपक्षी दल लगातार उन पर हमलावर है। इतना ही नहीं, विपक्ष भाजपा पर भी निशाना साध रहा है तथा उन को हटाए जाने की मांग कर रहा है। इन सब के बीच वरिष्ठ नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी बयान सामने आ गया है। अपने बयान में शरद पवार ने साफ तौर पर कहा है कि राज्यपाल ने सारी हदें पार कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। एनसीपी प्रमुख ने यह भी कहा कि गैर जिम्मेदाराना बयान देने वालों को बड़े पद देना ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: 'शिवाजी पुराने आदर्श, अंबेडकर और गडकरी नए', महाराष्ट्र के राज्यपाल के बयान पर मच सकता है सियासी बवाल

बवाल बढ़ने पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि जब तक सूरज और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा, महान योद्धा शिवाजी राज्य और देश के नायक और आदर्श बने रहेंगे। कोश्यारी ने औरंगाबाद में शनिवार को महाराष्ट्र में ‘आदर्श लोगों’ की बात करते हुए बी आर आंबेडकर और नितिन गडकरी का जिक्र किया और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘‘पुराने जमाने’’ के आदर्श थे। फडणवीस ने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि जब तक सूर्य और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा, छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र और हमारे देश के नायक और आदर्श बने रहेंगे। उन्होंने कहा, यहां तक ​​​​कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मन में भी इस बारे में कोई संदेह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत