उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शरद पवार ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, बोले- लोकसभा चुनाव में हम उनकी...

By अंकित सिंह | Jun 15, 2024

महा विकास अघाड़ी के नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और पृथ्वीराज चव्हाण ने शनिवार को मुंबई में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य में गठबंधन का समर्थन करने के लिए देश की जनता को धन्यवाद दिया। एनसीपी (एससीपी) के शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जहां भी रोड शो और रैलियां कीं, एमवीए ने उन जगहों पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने लोकसभा चुनाव में हमें वोट दिया, वैसा ही प्यार हमें विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा और अब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होगा। शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई थी. जल्द ही विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. यह सरकार मोदी सरकार थी और अब एनडीए सरकार बन गयी है. अब देखना यह है कि यह सरकार कितने दिनों तक टिकती है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal Congress में सबकुछ ठीक नहीं, अधीर रंजन ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा!

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही दिया था 400 का नारा, क्या हुआ अच्छे दिनों के नैरेटिव का, क्या हुआ मोदी के वादे का। देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि हमारी सरकार रिक्शे के तीन पैरों जैसी है, केंद्र की बीजेपी सरकार का हाल भी वैसा ही है। 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार