प्रियंका चतुर्वेदी ने MEA से मनदीप कौर के लिए मांगा न्याय, बोलीं- विदेशों में रह रहीं महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की 3955 शिकायतें मिलीं

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2022

नयी दिल्ली। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर न्यूयॉर्क में आत्महत्या करने वाली महिला मनदीप कौर को न्याय दिलाने की मांग की। शिवसेना सांसद ने कहा कि 2017 से 2019 तक भारतीय मिशनों को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न मामले की भारतीय नागरिकता वाली विवाहित महिलाओं से 3955 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: बुरे वक्त में प्रियंका, अरविंद समेत इन नेताओं ने उद्धव का कंधे से कंधा मिलाकर दिया साथ 

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट में लिखा कि विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को लिखे मेरे पत्र में पति द्वारा लगातार घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के कारण न्यूयॉर्क में मनदीप कौर की हालिया आत्महत्या पर प्रकाश डाला गया। 2017 से 2019 तक भारतीय मिशनों को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न मामले की भारतीय नागरिकता वाली विवाहित महिलाओं से 3955 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को न केवल विदेशों में संकटग्रस्त महिलाओं को आवश्यक परामर्श, पुनर्वास और सुरक्षा प्रदान करने के लिए बल्कि ऐसे अपराधों को रोकने और उन्हें संभालने के लिए एक ठोस निगरानी तंत्र विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: राउत की गिरफ्तारी से नाराज सांसद प्रियंका चतुर्वेदी संसद के बाहर बैनर के साथ आईं नजर, कहा- हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि कॉन्सुलर हेल्पलाइन और संस्थागत तंत्र को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पैदा की जाए। अनिवासी भारतीय विवाह के पंजीकरण विधेयक, 2019 पर स्टैंडिंग कमेटी की आगे की सिफारिशों को संसद द्वारा जल्द से जल्द स्वीकार और पारित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana