कमलनाथ का शिवराज सरकार पर आरोप, कहा- किसानों की आवाज दबाने का कर रही प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2021

इंदौर। नये कृषि कानूनों के खिलाफ  राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को कहा कि यह सरकार अन्नदाताओं की आवाज कुचलने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को रैली निकालकर भोपाल में राजभवन का घेराव करने जा रहे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े थे और पानी की बौछार की थी।   

इसे भी पढ़ें: पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को नि:शुल्क कोरोना टीका लगाने कमलनाथ ने की मांग 

उन्होंने राज्य की शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार को जहरीली शराब से लोगों की मौत, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं प्रदेश की जनता से एक ही अपील करता हूं कि वह अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सच्चाई को पहचाने और सच्चाई का साथ दे।” कमलनाथ ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली का देपालपुर में नेतृत्व किया। इस दौरान वह कृषक बहुल कस्बे में खुद ट्रैक्टर चलाते दिखाई दिए।   ट्रैक्टर रैली से पहले उन्होंने देपालपुर के चौबीस अवतार मंदिर में दर्शन किए।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय