शिवराज कोलकाता में कालीघाट मंदिर में दर्शन के बाद बोले, बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है

By दिनेश शुक्ल | Feb 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल में चुनावी आमसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार रात कोलकाता पहुंच गए है। उन्होंने कोलकता के निकट धुलागोरी मोड़ से हावड़ा साउथ तक परिवर्तन रैली की साथ ही मुख्यमंत्री ने धुलागोरी मोड़, आलमपुर और हावड़ा साउथ में आम सभा को संबोधित भी किया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 363 नए मामले आए सामने, धार में एक व्यक्ति की हुई मौत

एक अन्य ट्वीट कर सीएम शिवराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। टीएमसी के अत्याचार, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। केंद्र की योजनाओं का लाभ यहां के भाई-बहनों को नहीं लेने दिया जा रहा है। हम ममता जी से पूछना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि के किसान भाइयों को मिल जाता तो, ममता दीदी का क्या बिगड़ जाता? गरीबों का राशन खा गये, आपदा का तिरपाल खा गये, चारों तरफ भ्रष्ट्राचार का राज है।

इसे भी पढ़ें: करेंट लगाकर बाघ की हत्या कर शव फेंका, 03 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती पर जितने चिंतक, विचारक, क्रांतिवीर हुए, उससे इस धरती के प्रति हृदय श्रद्धा और सम्मान से झुक जाता है, लेकिन ऐसा लगता है कि टीएमसी ने इसे पूरी तरह से बर्बाद करने की ठान ली है। चारों तरफ भ्रष्टाचार और हिंसा का बोलबाला है। इस समय मैं देख रहा हूं कि परिवर्तन की लहर पूरे पश्चिम बंगाल में चल रही है। निश्चित तौर पर भाजपा चुनाव जीतेगी। टीएमसी का नाम तो हो गया है-तोड़ो, मारो, काटो। रैली की गाडिय़ां तोड़ी जा रही हैं, कार्यकर्ता मारे और काटे जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सामने बैठे थे जयशंकर, तभी पुतिन ने मोदी के लिए क्या कहा? सब चौंके

CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान