शिवराज सरकार सिर्फ विज्ञापनों में चला रही माफिया के खिलाफ अभियान- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Feb 12, 2021

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को विज्ञापन की सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का माफिया अभियान सिर्फ विज्ञापनों में ही चल रहा है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि जिस माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी अभियान चलाने की बात कह रहे है वह माफिया भाजपा के 15 साल के शासन काल में ही पनपा है। उन्होंने कहा कि जिस माफिया का मुख्यमंत्री खत्म करने की बात कह रहे है, वह माफिया आए दिन वनकर्मीयों और पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहा है उनके उपर गोलिया चला रहा है और उनकी हत्या कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून के तहत 23 मामले दर्ज, गृहमंत्री ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना

वही जीतू पटवरी ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर ट्रांसफर उद्योग का आरोप लगाने वाले शिवराज सिंह चौहान के शासन में ट्रांसफर इंडस्ट्री इकाईयों में चल रही है। जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले किए जा रहे है जिसकी एक इकाई मुख्यमंत्री निवास है, जहाँ से कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए जा रहे है। उन्होंने सिससिलेबार स्थानांतरण की लिस्ट दिखाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ट्रांसफर का काम इकाईयों में चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शराबबंदी के विरोध में शिवराज सरकार की मंत्री, कहा शराबबंदी वाले राज्यों में अराजकता

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि आसंवैधानिक तरीके से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई शिवराज सरकार बाजार से लगातार कर्ज लेकर प्रदेश को कर्जदार बना रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि मौजूदा वक्त में मध्य प्रदेश सरकार पर 32,630 करोड़ का कर्ज हो चुका है। अब एक बार फिर शिवराज सरकार मार्च 2021 तक 1373 करोड़ का कर्ज और ले सकती है। जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार