मध्य प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून के तहत 23 मामले दर्ज, गृहमंत्री ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना

Home Minister
दिनेश शुक्ल । Feb 12 2021 12:19PM

जो आतंकियों की मौत पर रोता है, जो हर बात पर देश में जहर घोल देता है, वह क्या जाने कि भाईचारा क्या होता है। दिग्विजय सिंह जी ने पवित्र संसद में राज्यसभा सांसदों की विदाई के भावनात्मक पलों को भी कलुषित करने का प्रयास कविता के माध्यम से किया है। इससे उनकी सोच जाहिर होती है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य कानून को लेकर राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में अब तक प्रदेश में 23 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमे ज्यादा ज्यादा मामले भोपाल संभाग में दर्ज हुए हैं। मंत्री मिश्रा ने कहा कि हम पहले ही कह रहे थे कि कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो इस तरह के काम कर रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शराबबंदी के विरोध में शिवराज सरकार की मंत्री, कहा शराबबंदी वाले राज्यों में अराजकता

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धर्म स्वातंत्र्य कानून को लेकर कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण के लिए लोभ-लालच, डरा-धमकाकर शादियां कराने वाली ताकतों पर अंकुश के लिए मध्य प्रदेश सरकार की कानूनी पहल के सार्थक नतीजे सामने आने लगे हैं। धर्म स्वातंत्र्य कानून के तहत जनवरी में कुल 23 मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में नए कानून के तहत भोपाल संभाग में सबसे ज्यादा 7, इंदौर में 5, जबलपुर एवं रीवा में 4-4 और ग्वालियर संभाग में 3 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। वही पत्थरबाजों की संपत्ति जब्त करने पर बनाये जा रहे कानून पर गृहमंत्री ने कहा कि जिस घर से पत्थर आएंगे उस घर से ही तो पत्थर निकाले जाएंगे। सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान किसी को नहीं करने दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, पार्टी विधायकों सहित पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी होंगे शामिल

इस दौरान गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।  दिग्विजय सिंह की कविता पर गृहमंत्री ने कहा कि अब वो कविता किसकी है...ये तो पता नहीं है, लेकिन दिग्विजय सिंह अब सिर्फ ट्वीटर पर ही दिखाई देते हैं। जो आतंकियों की मौत पर रोता है, जो हर बात पर देश में जहर घोल देता है, वह क्या जाने कि भाईचारा क्या होता है। दिग्विजय सिंह जी ने पवित्र संसद में राज्यसभा सांसदों की विदाई के भावनात्मक पलों को भी कलुषित करने का प्रयास कविता के माध्यम से किया है। इससे उनकी सोच जाहिर होती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़