मध्य प्रदेश में शराबबंदी के विरोध में शिवराज सरकार की मंत्री, कहा शराबबंदी वाले राज्यों में अराजकता

Shiva government minister
दिनेश शुक्ल । Feb 12 2021 11:55AM

पिछले दिनों मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राज्य मंं शराबबंदी के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही थी। उमा भारती के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने की बात कही है।

इंदौर। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर जारी राजनीति के बीच शिवराज सरकार में पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म विभाग  की मंत्री उषा ठाकुर का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर का कहना है कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां ज्यादा अपराध और अराजकता फैली है।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, पार्टी विधायकों सहित पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी होंगे शामिल

पिछले दिनों मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राज्य मंं शराबबंदी के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही थी। उमा भारती के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने की बात कही है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने पूरे प्रदेश में शराबबंदी ही नहीं नशामुक्ति अभियान चलाने की बात कही थी। 

 

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर भी आए सामने, किन्नर गुरु ने दिया मंदिर निर्माण के लिए दान

वही इस बीच कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने दावा किया कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां अपराध, अवैध शराब की ब्रिकी और अराजकता ज्यादा है। यकीन न हो तो उनके आंकड़े उठाकर देख लीजिए। इसलिए शराबबंदी से ज्यादा जरूरी लोगों को जागरूक करना है। मंत्री ने कहा कि शराबबंदी की चर्चा गली चौराहे पर नहीं कैबिनेट में होनी चाहिए। शराब न केवल आदमी पीता है, बल्कि उसके दुष्परिणाम उसके परिवार को झेलने पड़ते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़