दिल्ली में हुआ गोली कांड! गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे को गोलियों से भूना, बेटी भी हुई घायल

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2025

दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार को सुबह की सैर पर निकले 43 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी सात वर्षीय बेटी घायल हो गई। व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में हुई है और दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि शूटर कपिल सांगवान के गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसे नंदू के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि मृतक जेल में बंद माफिया डॉन मंजीत महल का भतीजा है, जो नंदू गिरोह का पुराना प्रतिद्वंद्वी है। 

इसे भी पढ़ें: शादी के लिए पैसे नहीं हैं? कोई बात नहीं योगी सरकार है ना, Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana में आवेदन करिये और दुल्हनिया घर ले आइये

 

अधिकारी ने बताया कि यह वारदात संभवतः गैंगवार का मामला है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है जो कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महल का भतीजा था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह और मंजीत महल गिरोह के बीच गैंगवार से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दीपक अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ सुबह की सैर पर गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने तो गजब कर दिया! F-18 में लगने वाला इंजन...पहली बार होगा ऐसा जिसे सुनकर चीन-पाक का सिर चकरा जाएगा

 

अधिकारी ने बताया, दीपक को कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने अपराध स्थल की जांच की है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल