नंबर चार की पॉजिशन के लिए श्रेयस अय्यर ने खोला राज़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2019

नागपुर। प्रतिभाशाली बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम प्रबंधन ने बता दिया है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में वही नंबर चार बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। टीम प्रबंधन ने नंबर चार पर कई प्रयोग किये लेकिन उसे लगातार असफलताएं मिली। इंग्लैंड में खेले गये 50 ओवरों के विश्व कप से पहले भी कई खिलाड़ियों को इस नंबर पर आजमाया गया लेकिन कोई भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया।

क्रिकेट महाकुंभ में विजय शंकर पर भरोसा दिखाया गया लेकिन यह प्रयोग भी असफल रहा। अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 33 गेंदों पर 62 रन की पारी खेलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने (टीम प्रबंधन) मुझे साफ कर दिया है कि ‘तुम नंबर चार पर बल्लेबाजी करोगे, इसलिए खुद पर भरोसा रखो। उन्होंने कहा कि मेरे लिये नंबर चार पर मानदंड स्थापित करने के लिये पिछली कुछ श्रृंखलाएं वास्तव में महत्वपूर्ण रही। इस नंबर के लिये हम सभी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाला फेंक खिलाड़ी संदीप की नजरें तोक्यो ओलंपिक में सफलता दोहराने पर

टीम के दो प्रमुख बल्लेबाजों कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद अय्यर ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल होंगे। विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाने की निराशा से उबर चुके इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि यहां तक कि अगर कोहली और रोहित आउट हो जाते हैं कि तो हमें कोई ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो आखिर तक बल्लेबाजी कर सके। यही नंबर चार की भूमिका है। मैंने आज यही करने की कोशिश की और मेरे लिये यह अच्छा रहा। अय्यर से पूछा गया कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम उन जैसे कुछ खिलाड़ियों को आजमा रही है और ऐसे में उनकी यह पारी कितना महत्व रखती है? इस पर उन्होंने कहा कि हां, निश्चित तौर पर टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है। मुझे निजी तौर पर लगता है कि मेरी खुद से प्रतिस्पर्धा है। मैं नहीं चाहता कि किसी के साथ मेरा आकलन किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब से हारकर भारत AFC U-19 चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन से बाहर

अय्यर भले ही पिछले कुछ समय से नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन वह टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी नंबर पर खेलने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में खुले दिमाग का हूं और किसी भी नंबर पर खेल सकता हूं। इसलिए मैं कड़ी परिस्थितियों में खुद पर भरोसा रखता हूं और आज की पारी दिखाती है कि मैं दबाव में भी खेल सकता हूं।

इसे भी पढ़ें: लय में लौटी भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ रहना होगा चौकन्ना

अय्यर ने कहा कि सहयोगी स्टाफ ने मुझे ही नहीं, बाकी सभी बल्लेबाजों को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी है। जब आप बल्लेबाजी कर रहे हों तो आपको बहुत सकारात्मक होना चाहिए। अगर गेंद मेरे लिये अनुकूल हो तो मैं खुद पर नियंत्रण नहीं रखूंगा। मैं अपनी सूझबूझ से उसे खेलूंगा। उन्होंने कहा कि जिस ओवर में मैंने तीन छक्के लगाये, उससे पलड़ा हमारी तरफ झुक गया, अन्यथा हम 150 या 155 के स्कोर तक ही पहुंच पाते। इस स्कोर का बचाव करना वास्तव में मुश्किल होता क्योंकि ओस काफी पड़ रही थी और खेल बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिये बेहतर होती जा रही थी। अय्यर ने मैच में रिकार्ड छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर और तीन विकेट लेने वाले शिवम दुबे की भी तारीफ की। 

प्रमुख खबरें

Delhi के Hyderabad House में Jaishankar-Rubio की बैठक में बनी Global रणनीति

Gurindervir Singh ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, Federation Cup में जीता गोल्ड मेडल

America और Iran के बीच डील करीब-करीब पक्की, Donald Trump जल्द कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Bihar Board Compartmental Result 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी, Direct Link से तुरंत देखें परिणाम