सिद्धू के निकट सहयोगी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के एक निकट सहयोगी को बुधवार को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी दिनेश बस्सी की जगह दमन उप्पल को नया अध्यक्ष बनाया गया। सिद्धू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निगम पार्षद उप्पल को नियुक्ति पत्र दिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी में बढ़ेगी ओवैसी और राजभर की ताकत, भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ

बस्सी ने उप्पल की नियुक्ति का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह पार्टी आलाकमान का निर्णय है। बस्सी ने मीडिया से कहा कि बुधवार की सुबह उन्हें फोनपर सूचित किया गया कि उन्हें न्यास के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाएगा। चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओ. पी. सोनी और राज्य कांग्रेस के प्रमुख सिद्धू ने बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Russian Oil पर US की छूट से भड़का विपक्ष, Rahul Gandhi ने संप्रभुता पर उठाए बड़े सवाल

West Asia Crisis पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, महासागरों में Leadership देने को तैयार रहे India

West Asia संकट से वैश्विक Supply Chain बाधित, राजनाथ सिंह बोले- आत्मनिर्भरता ही एकमात्र उपाय

Frizzy Hair से हैं परेशान? यह Homemade Beauty Hack रूखे बालों में डाल देगा नई जान