राजस्थान SOG ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचेतक सहित अन्य विधायकों को नोटिस जारी किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2020

जयपुर। राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी ने राज्य सरकार को अस्थिर करने के कथित षडयंत्र मामलें में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सरकारी मुख्य सचेतक सहित अन्य विधायकों को उनके बयान दर्ज करवाने के लिये नोटिस जारी किये हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) अशोक राठौड़ ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सरकारी मुख्य सचेतक और कुछ अन्य विधायकों को नोटिस जारी किये गये हैं। यह प्रक्रिया का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, दूसरों को भी नोटिस जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत, 574 नये मामले

एसओजी ने शुक्रवार को दो मोबाइल नंबरों की जांच से सामने आए तथ्यों के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की और इस सिलसिले में शनिवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ एसओजी ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सरकारी मुख्य सचेतक को उनके बयान दर्ज करवाने के लिये नोटिस जारी किये है।

प्रमुख खबरें

खुफिया जहाज ने अचानक भारत के पास चालू किया सिग्नल, मचा तहलका!

Rashtrapati Bhavan में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान

मोदी को खास संदेश देने से ठीक पहले ट्रंप ने फोन पर ऐसा क्या कहा? सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान की हो गई थी बोलती बंद

Punjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका