सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस की अध्यक्ष, आजाद और पायलट को भी दी जा सकती है अहम जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

2019 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। खबर ये है कि सोनिया गांधी एक बार फिर से अध्यक्ष बन सकती हैं। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक वह अध्यक्ष बनी रहेंगी जबकि सोनिया गांधी के साथ 4 या 5 नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि फिलहाल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने की संभावना नहीं है लेकिन बड़े फैसलों में इनका असर देखने को मिलता रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें: TMC की बंगाल में हिंसा की संस्कृति, संसद में भी वही लाने की कर रहे कोशिश: अश्विनी वैष्णव


सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भले ही सोनिया गांधी 2024 तक अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी लेकिन पार्टी में बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकता है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की टीम में युवा नेताओं और गांधी परिवार के वफादारों को मौका दिया जा सकता है। साथ ही साथ सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के नाराज नेताओं को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस चार से पांच कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक और रमेश चेन्नीथला का नाम सबसे आगे चल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, कहा- हालात के आगे सिकंदर नहीं झुकता


माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश पर ही फोकस करती रहेंगी। राहुल गांधी के चेहरे का इस्तेमाल प्रचार में खूब होगा। फिलहाल में सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी संभाल रही हैं। हालांकि खबर यह भी आ रही थी कि एक बार फिर से राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती हैं। आपको बता दें कि पिछले 1 साल से लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की खबरें आ रही हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिलहाल इस पर फैसला नहीं हो सका है। लेकिन जुलाई के आखिर में या फिर अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में कांग्रेस को परमानेंट अध्यक्ष मिल सकता है।

 

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav