विश्व कप में विफलता के बाद निलंबित होंगे श्रीलंका के कोचिंग सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

कोलंबो। श्रीलंका के आईसीसी विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद देश के खेल मंत्री ने राष्ट्रीय टीम के कोच को निलंबित करने का आदेश दिया है। विश्व कप में श्रीलंका की टीम नौ मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज कर पायी थी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका सरकार 39 देश के आगमन पर वीजा और मुफ्त वीजा कार्यक्रम को बहाल करेगा

श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े एक सूत्र ने एएफपी से शुक्रवार को कहा कि कोच चंद्रिका हथुरूसिंघा और उनके सहायकों को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू श्रृंखला के बाद हटा दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने आदेश दिया है , ‘‘बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के बाद कोच को हटना होगा।’’ उन्होंने बताया कि फर्नांडो विश्व कप से पहले ही यह बदलाव करना चाहते थे। 

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम