श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बेहद अनिश्चित, PM विक्रमसिंघे बोले- गैस आयात करने के लिए 5 मिलियन डॉलर जुटाने में भी हो रही मुश्किल

By अभिनय आकाश | May 16, 2022

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश के आर्थिक हालात और राहत के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में अवगत कराया। विक्रमसिंघे ने कोलंबो में कहा कि इस समय श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बेहद अनिश्चित है हालांकि पूर्व सरकार के बजट में एसएलआर 2.3 ट्रिलियन, एसएलआर 1.6 ट्रिलियन का राजस्व इस वर्ष के राजस्व का वास्तविक अनुमान है। इस वर्ष के लिए अनुमानित सरकारी व्यय एसएलआर 3.3 ट्रिलियन है। हालांकि ब्याज दरों में वृद्धि और पूर्व सरकार के अतिरिक्त व्यय के कारण कुल सरकारी व्यय एसएलआर 4 ट्रिलियन है। वर्ष के लिए बजट घाटा एसएलआर 2.4 ट्रिलियन है। यह राशि जीडीपी के 13% के बराबर है।

इसे भी पढ़ें: क्या श्रीलंका जैसे हो जाएंगे बांग्लादेश के हालात ? पड़ोसी मुल्क के पास 5 महीने का ही विदेशी मुद्रा भंडार !

श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि आज कैबिनेट ने ट्रेजरी बिल जारी करने की स्वीकृत सीमा को 3000 बिलियन से बढ़ाकर 4000 बिलियन करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश करने का निर्णय लिया। स्वीकृत ऋण सीमा एसएलआर 3200 अरब है। मई के दूसरे सप्ताह तक हमने 1950 अरब खर्च कर दिए थे। इसलिए, शेषफल एसएलआर 1250 अरब है। आज, कैबिनेट ने ट्रेजरी बिल जारी करने की स्वीकृत सीमा को 3000 बिलियन से बढ़ाकर 4000 बिलियन करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: यदि इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो पाकिस्तान भी श्रीलंका बन जाएगा : शेख रशीद

रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि नवंबर 2019 में, हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 7.5 बिलियन अमरीकी डालर था। हालांकि, आज, खजाने के लिए 1 मिलियन अमरीकी डालर का पता लगाना एक चुनौती है। वित्त मंत्रालय को गैस आयात करने के लिए आवश्यक 5 मिलियन अमरीकी डालर जुटाने में मुश्किल हो रही है। हम कई गंभीर चिंताओं का सामना कर रहे हैं। हमें अगले कुछ दिनों में लगभग 75 मिलियन अमरीकी डॉलर प्राप्त करने होंगे। फिलहाल हमारे पास सिर्फ एक दिन के लिए पेट्रोल का स्टॉक है। कल आए डीजल शिपमेंट के कारण डीजल की कमी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।


प्रमुख खबरें

एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे Vijay Deverakonda, निर्देशक रवि किरण कोला के साथ किया बड़ा सहयोग

आप ढोकला, डोसा खाइए, हम क्या खाएंगे, येआप तय नहीं कर सकते, नदिया में ममता का बीजेपी पर तीखा प्रहार

Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

ममता बनर्जी संदेशखाली के पाप को दबाने की कर रही कोशिश, TMC के वीडियो पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल