सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में हुआ श्रीदेवी के मोम के पुतले का अनावरण

By श्वेता उपाध्याय | Sep 06, 2019

सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अब बॉलीवुड के सितारों का ताँता लग चुका है। बॉलीवुड के लग भग सभी दिग्गज कलाकारों का मैडम तुसाद में मोम का पुतला बन चूका है। बॉलीवुड के सितारों की चमक अब सिंगापुर को भी भाने लगी है और इस ही चमक को बरक़रार रखने के लिए अब खुद बॉलीवुड की चांदनी भी वहाँ पहुँच गयी है। 

इस मौके की कुछ तसवीरें और वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की कैसे जाह्नवी और ख़ुशी अपने माँ को एक टक निहार रहीं हैं। वहीँ खुद बोनी कपूर भी श्रीदेवी के पुतले को देख भावुक होने से खुदको रोक नहीं पाए। मीडिया के सामने भी पोज़ देते वक़्त वे कभी आश्चर्य से श्रीदेवी के पुतले को देखते तो कभी अपनी भावुक बेटियों का हाथ थामते नज़र आये।

इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर माथा टेकने पहुंची जाह्नवी कपूर 

श्रीदेवी का वैक्स स्टैचू इतना खूबसूरत है कि पल भर के लिए आप भी अचंभे में पड़ जायेंगे की कहीं वे वास्तव में तो वहां नहीं खड़ी हैं!  इस खास मौके पर श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर अत्यंत ही भावुक नजर आईं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों बेटियां अपनी माँ के पुतले को देख उनके प्यार और स्नेह को महसूस करने की कोशिश कर रहीं हैं. एक अन्य तस्वीर में श्रीदेवी का पूरे परिवार को भी देखा जा सकता है जिसमें वे सभी उनके वैक्स स्टैचू के साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत मामले में डीजीपी के दावे पर बोनी कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

श्रीदेवी के स्टेचू का लुक हमें उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया की याद दिलाता है। साल 1987 में रिलीज हुई श्रीदेवी की इस फिल्म  का एक लोकप्रिय गीत था 'हवा हवाई' और इसी गाने की लोकप्रियता ने श्रीदेवी को बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल बना दिया। इतना ही नहीं, उनके देश भर के चाहनेवाले लोगों ने उन्हें हवा हवाई गर्ल का नाम ही दे दिया था। श्रीदेवी के स्टेचू का लुक उनके इसी गीत से लिया गया है। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर लीड रोल में थे. इस गाने ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी भी दिलाई थी।

बोनी कपूर और उनकी बेटियों के अलावा कपूर परिवार से बोनी के छोटे भाई संजय कपूर तथा श्रीदेवी के करीबी दोस्त राखी और राम पंजाबी भी इस इवेंट में शरीख हुए।

हम तो केवल अंदाज़ा ही लगा सकते हैं की उनके परिवार के लिए यह कितना भावुक लमहा होगा। इतना ही नहीं, आयोजकों ने देश और दुनिया भर से श्रीदेवी के चाहने वालों के मेसिज भी इस इवेंट पर बड़े स्क्रीन पर दिखाए जिसे वहां मौजूद हर शख्श पढ़ सकता था। श्रीदेवी एक ऐसी चांदनी थीं जिसने सबके दिलों में रौशनी बिखेर दी और आज भी वे हर मन पर राज करती हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला