गिरफ्तारी से बचने के लिए रची मौत की कहानी, नौ माह बाद पकड़ा गया गुनहगार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कथित तौर पर 6.65 लाख रुपए की नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी मौत की कहानी गढ़ने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप मंडल पुलिस अधिकारी मनमोहन सिंह बघेल ने सोमवार को बताया कि पिछले साल 16 जुलाई को व्यापारी सुधीर अग्रवाल ने बमीठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मिनी ट्रक चालक सुनील नामदेव राजनगर कस्बे में उनके द्वारा भेजी गई लोहे की छड़ें देने के बाद वहां से मिले 6.65 लाख रूपये लेकर गायब हो गया है और उसका वाहन एक गोदाम में लावारिस हालत में मिला है।

इसे भी पढ़ें: अटल कैंसर केयर केंद्र की शुरुआत करते हुए बोले जेपी नड्डा, जो काम करने वाले हैं उन्हें काम दीजिए, जो नहीं करने वाले हैं, उन्हें आराम दीजिए

उन्होंने कहा कि इसी बीच व्यापारी अग्रवाल ने तीन मई को बागेश्वर धाम मंदिर के रास्ते में नामदेव को देखा और जब उससे अपने पैसे मांगे तो नामदेव ने कथित तौर पर व्यापारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि पुलिस के रिकॉर्ड में वह पहले ही मर चुका है। अधिकारी ने कहा कि अग्रवाल ने पुलिस को इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस के एक दल ने नामदेव को पिछले सप्ताह गढ़ तिगड्डा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नामदेव के पास से पांच लाख रुपए भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

National Open Athletics Championship शुरू, Kishore Jena और Shaili Singh पर रहेंगी नजरें

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति