स्टडीज में हुआ खुलासा, पुरुषों की तुलना में महिलाएं धोखा देने में होती हैं माहिर, इन वजहों से करती है बेवफाई

By एकता | Jun 03, 2022

पति-पत्नी का हो या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता, अगर धोखे की बात बीच में आ जाए तो सोसायटी हमेशा पुरुषों को ही दोष देती है। किसी भी चीज के लिए पुरुषों को दोष देना आसान है। यह सब काफी पहले से चलता आ रहा है। पहले के समय में, रिश्तों में पुरुषों के धोखा देने की संभावना महिला की तुलना में अधिक होती थी। लेकिन अब समय बदल गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि आज के समय में बेवफाई करने में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर कम होता जा रहा है। अध्ययनों में यह बात भी निकलकर सामने आयी है कि पुरुष और महिलाएं अब समान दर से एक दूसरे के बेवफाई करने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाएं अपने पार्टनर को क्यों धोखा देती हैं? सेक्स थेरेपिस्ट और लाइसेंस प्राप्त काउंसलर टैमी नेल्सन कहते हैं कि महिलाएं कई कारणों से धोखा देती हैं, ठीक वैसे ही जैसे पुरुष करते हैं। आईये एक्सपर्ट से जानते हैं महिलाओं के धोखा देने के पीछे क्या कारण होते हैं।

रिश्तों को मजबूत बनाने में और जिंदा रखने में सेक्स काफी अहम भूमिका निभाता है। महिलाओं को जब रिश्ते में सेक्स की कमी महसूस होने लगती है और उन्हें पार्टनर से यह सब नहीं मिल पाता तो उनके धोखा देने की संभावना बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाएं अपने पार्टनर को वक्त धोखा देती है जब उन्हें कोई फिजिकल तौर पर संतुष्ट करने वाला मिल जाता है। जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि, अभी भी महिलाओं की तुलना में सेक्स के लिए पुरुष ज्यादा धोखा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ संबंध बनाते वक्त पुरुष करते हैं ये आम गलितयाँ, इन टिप्स की मदद से करें सुधार

रिश्ते में खुश नहीं होने की वजह से महिलाएं धोखा देती हैं

जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया है कि महिलाएं जब अपने रिश्ते से खुश नहीं होती तो वह धोखा देने के लिए अधिक इच्छुक हो जाती हैं। महिलाओं की नाखुशी के पीछे गुस्सा, पैसो की समस्या, घर की समस्या, पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़े जैसे कई कारण हो सकते हैं। अपनी वर्तंमान समस्याओं से परेशान होकर महिला किसी एक व्यक्ति की चाहता रखती है जो उन्हें इन चीजों से दूर ले जाए और खुश रखें।

इसे भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के साथ सोने में लोगों को नहीं कोई एतराज, शोध में हुए चौकाने वाले खुलासे

धोखा देना बस एक गलती भी हो सकता है

हर किसी महिला की जिंदगी में यह पल एक बार जरूर आता है, जब वह अपने रिश्ते को लेकर उलझन में पड़ जाती हैं। इस दौरान किसी दूसरे के आने से उनका ध्यान भटक जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर कोई गलतियां करता है। कई बार सही ढंग से नहीं सोच पाने की वजह से महिलाएं किसी दूसरे व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो जाती हैं और गलतियाँ कर बैठती है, जिसका उन्हें बाद में अफसोस होता है। एक्सपर्ट्स कहते है कि अनजाने में की हुई गलतियाँ कोई बड़ी बात नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर