विषय केंद्रित फिल्में भी तय फॉर्मूले के तहत बनती है: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

मुंबई। हिंदी सिनेमा में इन दिनों भले ही विषय केंद्रित फिल्मों का बोलबाला हो लेकिन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि ये फिल्में भी तय फॉर्मूले पर बनती हैं, जैसा कि बॉलीवुड की मुख्य धारा की फिल्मों के साथ है। उन्होंने सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों को ‘प्रोपगैंडा यानी प्रचार’ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में मुख्य रूप से एक विषय के आस-पास घूमती हैं लेकिन वह मुख्यधारा वाली फिल्मों के ट्रेंड्स के अनुसार बनाई जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: टीवी की एक एक्ट्रेस ने जूनियर एक्टर पर लगाया रेप का आरोप

हालांकि, अभिनेता इस तरह की फिल्मों में काम करने के विरुद्ध नहीं हैं। उनका कहना है कि अभी ऐसी ही फिल्में चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि आप एक मुद्दा उठाते हैं, इसमें पांच गाने जोड़ते हैं और इसे विषय वस्तु वाली फिल्म बताते हैं। यहां तक कि मैंने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है।’’ अभिनेता की फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ हाल ही में रिलीज हुई है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा