महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापठक के बीच सुप्रिया सुले ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद राज्य में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। भाजपा इस राजनीतिक संकट के कारण महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है। सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माननीय सोनिया गांधी जी आपका शुक्रिया। आपके साथ बात करके हमेशा अच्छा लगता है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा की खातिरदारी में लगे हैं


इस समय इस मुलाकात के कई मायने हैं क्योंकि मुम्बई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के राज्य के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद महाविकास आघाडी सरकार काफी परेशानियों में घिर गयी है। सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मियों को हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। शिवसेना, रांकापा और कांग्रेस महाविकास आघाडी सरकार का हिस्सा हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव से कानून व्यवस्था को लेकर ‘स्थिति रिपोर्ट’ तलब करने का अनुरोध किया गया है।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के स्टार इयान गेल्डर उर्फ Kevan Lannister का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Paris Olympics 2024: खिलाड़ियों को मिल सकेगा शाकाहारी भोजन, यहां देखें पूरा मेन्यू

Laapataa Ladies की फूल भी पहुंची थी Met Gala 2024? कारपेट से वायरल हुआ एक्ट्रेस का देसी लुक!

Newsroom | China-Bangladesh | पाकिस्तान को बर्बाद करने के बाद, अब बांग्लादेश के साथ पहली बार सैन्य अभ्यास करने जा रहा चीन, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें!