सुसाइड नहीं सुशांत सिंह राजपूत का खून किया गया, डॉक्टर ने दी गलत दवाईया: पायल रोहतगी

By रेनू तिवारी | Jun 23, 2020

जब से बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आयी हैं तब से उनके फैंस का बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर काफी बातें हो रही हैं। साथ ही बॉलीवुड के निर्दयी रवैये को सुशांत की मौत का कारण माना जा रहा हैं। सुशांंत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार और सफल कलकार थे आखिर उन्हें किस बाद की परेशानी थी जो उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए: मनोज तिवारी

सुशांत सिंह राजपूत की कुछ तस्वीरों सामने आयी थी जो काफी विचलित कर देने वाली थी। ये वो तस्वीरें थी जब सुशांत सिंह राजपूत के शव को फंदे से उतारा गया था। सुशांत सिंह राजपूत का शव जिस हालत में तस्वीरों में दिखाई पड़ा उसके बाद तमाम सवाल उठने लगे। फैंस ने सुशांत की मौत सोच समझ कर की गयी हत्या कह रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पीआर स्टंट के लिए सलमान खान ने अपने फैंस से की थी सुशांत के परिवार के साथ खड़े होने की अपील? 

सुशांत की मौत को लेकर एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी अपनी राय सामने रखी हैं। पायल रोहतगी ने सुशांत की मौत को हत्या कहा हैं। पायल रोहतगी के निशाने पर महेश भट्ट हैं।  साथ ही पायल ने सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन का इलाज कर रहे डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पायल ने कहा, 'जिस सायकायट्रिस्ट से सुशांत अपना इलाज करा रहे थे वह अपने सभी मरीजों को बाइपोलर डिसऑर्डर बताते हैं। पायल ने कहा कि वह खुद भी उनके पास गई थीं और उनकी दवाइयों से लोग और डिप्रेस हो जाते हैं। 

पूरा देखें पायल रोहतगी का ये वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on

सोशल मीडिया पर पायल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। पायल रोहतगी ने काफी समय पहले बॉलीवुड को अलविता कह दिया था। वह सोशल मीडिया पर हमेशाअपने बेबाक राय रखती हैं। हाल ही में उन्हें राजस्थान में अपने बयान की वजह से जेल भी जाना पड़ा था।  

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..