एम्स मेडिकल बोर्ड का खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर नहीं था कोई चोट का निशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

नयी दिल्ली। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे ‘‘फंदे से लटक कर खुदकुशी’’ करने का मामला बताया है। एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने शनिवार को इस बारे में बताया। सीबीआई को अपनी समग्र चिकित्सा-कानूनी राय में फॉरेंसिक डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने ‘‘जहर दिए जाने और गला दबाकर’’ राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज किया है। फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा, ‘‘यह फंदे से लटक कर खुदकुशी से हुई मौत का मामला है। हमने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी समग्र रिपोर्ट सौंप दी है।’’ फंदे के निशान के अलावा शव पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। हाथापाई और प्रतिरोध के भी किसी तरह के निशान नहीं मिले।

प्रमुख खबरें

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!