सीरिया ने इजराइल की मिसाइलों को हवा में ही किया ध्वस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

दमिश्क। सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ‘इजराइल के युद्धक विमान’ से दमिश्क के ऊपर दागी गई मिसाइलों को मार गिराया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्र को यह कहते हुए उद्धृत किया कि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समय 11 बजकर 20 मिनट पर इजराइल के युद्धक विमानों ने दमिश्क के ऊपर कई मिसाइलें दागी। हमारी हवाई रक्षा प्रणाली ने इन मिसाइलों को रोका औरलक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इन्हें नष्ट कर दिया।

एएफपी के संवाददाता ने दमिश्क के ऊपर कई विस्फोटों की आवाजें सुनीं। सना ने बताया है कि यह मिसाइल लेबनान और फलस्तीन क्षेत्रों से दागी गई है। इजराइल कभी-कभी पड़ोसी देश लेबनान के ऊपर से उड़ रहे अपने विमानों से सीरिया में हमले करता है। दरअसल मंगलवार सुबह सीरिया से चार रॉकेट दागे गए थे, जिसे इजराइल की हवाई रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया था। इसके बाद कथित तौर पर प्रतिक्रियास्वरूप इजराइल ने दमिश्क के ऊपर मिसाइलें दागी। 

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी