सीरिया में संकट बढ़ा, आधी आबादी को मानवीय सहायता की आवश्यकता

crisis-increases-in-syria-half-the-population-needs-humanitarian-aid
[email protected] । Nov 15 2019 10:19AM

लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी। बहुत लोग सीमा पार भागेंगे और इससे क्षेत्र में संकट और बढ़ जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र मानवीय अभियानों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा है कि सीरिया की आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरत है लेकिन संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संगठन औसतन 56 लाख लोगों को मदद पहुंचा पा रहे हैं। लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि विपक्ष नियंत्रित उत्तरी सीरिया के 40 लाख लोगों को संयुक्त राष्ट्र सीमा पार सहायता मुहैया कराई गई है इसमें उत्तर-पश्चिम सीरिया के 27 लाख नागरिक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सीरिया में तुर्की सेना पर गश्त के दौरान कुर्दों ने की पत्थरबाजी

सीमा पार से सहायता के प्रस्ताव की समयसीमा दिसंबर में समाप्त हो रही है ऐसे में लोकॉक ने परिषद से कहा कि सीमा पार अभियान का कोई विकल्प नहीं है और समयसीमा बढ़ाना अति आवश्यक है। पिछले वर्ष सीरिया के सबसे करीबी सहयोगी रूस ने चीन के साथ प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें: पेंटागन ने जारी किया बगदादी के मौत का वीडियो, ठिकाने पर रेड करते नजर आ रहे हैं कमांडो

लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी। बहुत लोग सीमा पार भागेंगे और इससे क्षेत्र में संकट और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर पश्चिम सीरिया के हालात से बेहद चिंतित हैं। लोकॉक के अनुसार पिछले दो दिनों में इदलिब और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक हवाई हमलों की सूचना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़