खुले में शौच की हकीकत जानने के लिए ट्रेन से यात्रा करें PM मोदी: भाकपा सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

नयी दिल्ली। भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के बावजूद हालात की हकीकत जानने के लिये सुबह के वक्त ट्रेन से उत्तर भारत के किसी राज्य की यात्रा करें। बिनॉय ने मध्य प्रदेश में खुले में शौच करने को लेकर दो दलित बच्चों की कथित तौर पर पिटाई से मौत होने के बाद यह कहा। विश्वम ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से कुछ दिन पहले दो दलित बच्चों की मौत की जांच कराई जानी चाहिये और प्रधानमंत्री को अपने भाषण में इस घटना का जिक्र करना चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में ओडीएफ के नाम पर दो दलित बच्चों की ''पीट-पीटकर हत्या''

उन्होंने लिखा कि इस साल दो अक्टूबर को आप भारत को ‘खुले में शौच से मुक्त’ देश घोषित करेंगे...मैं आपसे सुबह के वक्त ट्रेन से किसी भी उत्तर भारतीय राज्य की यात्रा का अनुरोध करता हूं। जब हमारी यह हकीकतहै तो यह घोषणा कितनी सही है? उन्होंने कहा कि इससे पहले कि आप दो अक्टूबर को गांधीजी की स्मृति में भारत को खुले में शौच से मुक्त देश घोषित करें, इन दोनों बच्चों की मौतों के बारे में जानकारी जुटा लें। विश्वम ने लिखा कि इन बच्चों को उनके स्कूल में अन्य बच्चों के साथ शौचालय साझा नहीं करने दिया गया या कुएं से पानी नहीं लेने देने गया, उनकी अब हत्या कर दी गई।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी