काबुल एयरपोर्ट में घुस गया तालिबान, बड़े हिस्से पर स्पेशल फोर्स यूनिट बदरी 313 के आतंकियों ने किया कब्जा

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2021

31 अगस्त की तारीख अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से जाने की डेडलाइन है। अमेरिका के पास काबुल एयरपोर्ट का पूरा कंट्रोल था। लेकिन अब ये जानकारी सामने आई है कि काबुल एयरपोर्ट में तालिबान घुस गया है। काबुल एयरपोर्ट के बड़े हिस्से पर तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान की बदरी 313 यूनिट के आतंकी वहां मौजूद हैं और काबुल एयरपोर्ट के हिस्से पर तालिबान का कंट्रोल हो गया है। तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ट्विटर पर दावा किया है कि काबुल एयरपोर्ट की तीन जगहों पर अब तालिबान का कब्जा है। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा है कि अब वो इस्लामिक अमीरात के नियंत्रण में हैं। अब एक छोटा सा हिस्सा ही अमेरिकियों के पास बचा है।

अमेरिका ने जताई हमलों का आशंका

यूएस सेंट्रल कमांड के हेड जनरल फ्रैंक मैंकेजी ने कहा कि सैनिकों को और ज्यादा अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। आशंका है कि ISIS और हमले कर सकता है. एयरपोर्ट को फिर से टारगेट किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari