Big Breaking: काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को ले गए तालिबानी, इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2021

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है। 34 में से सिर्फ एक प्रांत को छोड़ दिया जाए तो तालिबानी चरमपंथी वहां पर मौजूद हैं। ऐसे में चारो तरफ अफरातफरी का माहौल है। लोग अफगानिस्तान छोड़ने के लिए विवश हैं। इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि तालिबानी चरमपंथियों ने काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को उठा ले गए। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट के उत्तरी गेट से तालिबानी चरमपंथियों ने सभी 150 लोगों को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अफगानी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज्यादातर भारतीय नागरिक मौजूद हैं।  

बताया जा रहा है कि तालिबानी चरमपंथियों द्वारा की गई हाथापाई में कुछ लोग जख्मी भी हो गए हैं।   

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान की मशहूर पॉपस्टार आर्यना सईद तालिबानियों को ठेंगा दिखा कर देश से भागी 

काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़

राष्ट्रपति अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद भारी संख्या में लोग भी अपनी जमीं को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। जिसकी वजह से काबुल एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद