अफगानिस्तान की मशहूर पॉपस्टार आर्यना सईद तालिबानियों को ठेंगा दिखा कर देश से भागी, अमेरिका पहुंचकर शेयर की ये तस्वीरें

 Aryna Saeed
रेनू तिवारी । Aug 21 2021 11:32AM

आर्यना सईद एक अफगान गायक, गीतकार और टीवी हस्ती हैं। आर्यना सईद हमेशा से ही तालिबानियों की आंख में खटकती रही हैं। आर्यना सईद अफगानिस्तान के सबसे प्रसिद्ध संगीत कलाकारों में से एक हैं।

आफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद अफगान के लोगों का हाल बेहाल है। काफी बड़ी सख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। तालिबान से सबसे ज्यादा डर महिलाओं को है। तालिबानी महिलाओं को लेकर काफी रूढिवादी है। 20 साल पहले जब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन था तब तालिबानियों ने महिलाओं पर काफी जुल्म किए थे। तालिबान का फिर से कब्जा होने के बाद मशहूर महिलाएं भी देश छोड़ने की कोशिश कर रही हैं। 

आर्यना सईद एक अफगान गायक, गीतकार और टीवी हस्ती हैं। आर्यना सईद हमेशा से ही तालिबानियों की आंख में खटकती रही हैं। आर्यना सईद अफगानिस्तान के सबसे प्रसिद्ध संगीत कलाकारों में से एक हैं। वह अफगानिस्तान के भीतर और बाहर संगीत समारोहों और परोपकारी समारोहों में नियमित रूप से प्रदर्शन करती हैं। सईद ने 1TV और TOLO नेटवर्क के लिए संगीतमय टेलीविज़न शो में भी मेजबान भूमिकाएँ निभाई हैं। अफगानिस्तान की सबसे बड़ी महिला पॉप स्टार आर्यना सईद उन चंद अफगान महिलाओं में शामिल थीं, जो काबुल से अमेरिकी विमान से देश से बाहर निकलने में कामयाब रहीं। सईद ने गुरुवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में काबुल शहर पर तालिबान के कब्जे के बाद वहा से भागने की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शुरू करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग 

आर्यना सईद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है कि वह अफगानिस्तान छोड़कर अमेरिका के प्लेन से अपने घर जा रही हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के लिए भी संदेश लिखा कि ईश्वर अफगानिस्तान में रह रहे मासूमों को तालिबानियों से निपटने की क्षमता दे।

इसे भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा पर लेखक ने लगाया स्क्रिप्ट हड़पने का आरोप, 10 करोड़ का भेजा कानूनी नोटिस 

आर्यन सईद जिनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा "मैं स्वस्थ और जीवित हूं और कुछ अविस्मरणीय रातों के बाद, मैं दोहा, कतर पहुंच गयी हूं और इस्तांबुल के लिए अपने घर वापस जाने की अंतिम उड़ान का इंतजार कर रही हूं। मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करता हूं कि हाल के परिवर्तनों के परिणामस्वरूप, कम से कम मेरे प्यारे लोग आत्मघाती हमलावरों और विस्फोटों के डर के बिना शांतिपूर्ण जीवन जीने में सक्षम होंगे। मेरा दिल, मेरी प्रार्थनाएं और मेरे विचार हमेशा उनके साथ है। 

ताजा पोस्ट में आर्यन सईद ने अपनी पोस्ट में अपटडेट किया कि वह अफगानिस्तान से अमेरिका पहुंच गयी है और अब यहां से अपने देश के लिए उड़ान भरेंगी। उन्होंने एक फसटेड की किट शेयर करते हुए अमेरिका को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा हम 4 दिनों की यात्रा और थकावट के बाद आखिरकार में उतरे हैं। घर से दूर लेकिन हम अच्छी तरह से, सुरक्षित अमेरिका पहुंचे हैं। हम देश के आभारी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़