तालिबान की सुरक्षित पनाहगाहों को बंद करने के बारे में पाकिस्तान से बात कर रहे : अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि तालिबान द्वारा खुद को उभारने और संगठन में नयी जान डालने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले सुरक्षित ठिकानों को कैसे बंद किया जाये, इस मुद्दे पर अमेरिका पाकिस्तान के साथ संपर्क में है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी की बृहस्पतिवार को यह टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब राष्ट्रपति जो बाइडन यह घोषणा कर चुके हैं कि 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी का काम पूरा हो जायेगा। किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीमा पर ऐसे पनाहगाह अतीत से ही समस्या रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे ने भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन किया, इटली के रक्षा मंत्री के साथ की वार्ता

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक कठिन समस्या है। हम जानते हैं कि अभी और काम किये जाने की जरूरत है और हम अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ इस विषय पर बातचीत करना जारी रखेंगे।’’ तालिबान आतंकवादियों ने हाल के हफ्तों में अफगानिस्तान में कई जिलों पर कब्जा कर लिया है और समझा जाता है कि वह अफगानिस्तान से अमेरिकी और पश्चिमी देशों के सैनिकों की वापसी से पहले देश के लगभग एक तिहाई हिस्से पर नियंत्रण कर सकता है।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल