थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे ने भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन किया, इटली के रक्षा मंत्री के साथ की वार्ता

Army Chief General Naravane

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में इतालवी शहर कैसिनो में बनाए गए एक स्मारक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में इतालवी शहर कैसिनो में बनाए गए एक स्मारक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। नरवणे ने इटली की अपनी यात्रा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इटली के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो और रक्षा मंत्री लोरेंजो ग्वेरिनी से रोम में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन्य संबंधों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर केन्द्रित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, लोगों को मिली आग उगलती गर्मी से थोड़ी राहत

थलसेना प्रमुख दो देशों ब्रिटेन और इटली की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को इटली की दो दिवसीय यात्रा पर रोम पहुंचे। थलसेना ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एमएम नरवणे ने कैसिनो शहर में भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन किया और बाद में राष्ट्रमंडल कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने इटली के रक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात के बारे में बताया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। थलसेना ने ट्वीट किया, थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने इटली के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो से मुलाकात कर संयुक्त सैन्य सहयोग से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी

पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन इतालवी प्रधानमंत्री जी कोंटे के बीच हुए डिजिटल शिखर सम्मेलन में रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर प्रमुखता से विचार किया गया था। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग व प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़