आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार : मंधाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

ब्रिसबेन। भाारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है और यहां आगामी श्रृंखला के दौरान वे काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे, एक दिन रात का टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला 21 सितंबर से खेली जायेगी। टेस्ट 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक कैनबरा में होगा। आखिरी बार दोनों टीमों काा सामना पिछले साल एमसीजी पर महिला टी20 विश्व कप फाइनल में हुआ था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 85 रन से जीत दर्जकी थी।

इसे भी पढ़ें: Sports Highlights: न्यूकासल यूनाइटेड के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने दर्ज की जीत, 12 साल बाद रोनाल्डो की घर वापसी

मंधाना ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला हमेशा प्रतिस्पर्धी होती है और भारतीय टीम को यहां की पिचों पर बल्लेबाजी करने में मजा आता है। उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलती है।’’ दोनों टीमें शनिवार को अभ्यास मैच खेलेंगी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस का जेन-जी फॉर चेंज अभियान शुरू

Queens Park Oval में T20 के धुरंधरों Bravo, Pollard, Narine के नाम हुआ स्टैंड!

Delhi वालों को बड़ी राहत! अब ₹35/Kg मिलेगा प्याज, सरकार का महंगाई पर वार

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली