रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 का टीजर रिलीज, ऐतिहासिक कैच की दिखी झलक

By रेनू तिवारी | Nov 26, 2021

फैंस का लंबा इंतज़ार खत्म हुआ! रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म '83' का टीजर शुक्रवार सुबह रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर कपूर महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका  में हैं, जो 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। कपिल देव की कप्तानी में भी भारत विश्व कप जीता था। कबीर खान द्वारा निर्देशित, ''83'' भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी की थी। यह मूल रूप से 10 अप्रैल, 2020 को नाटकीय रूप से रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसमें देरी हुई। अब क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर, 2021 को बड़े पर्दे पर आएगी। टीज़र की शुरुआत क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक दिन के एक ग्रेस्केल सीन के साथ होती है, जिसमें कपिल देव के एक कैंच लेते हुए देखा जा सकता है जिसने क्रिकेट की दिशा पलट दी थी।

 

इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया, डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बनें


फिल्म के निर्माता 30 नवंबर को '83' का आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च करेंगे। अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने टीज़र वीडियो जारी किया और लिखा, "सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी महिमा। 83, 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 2021, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में। अभी टीज़र आउट। 30 नवंबर को ट्रेलर आउट होगा।


इसे भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st Test Day 2 | डेब्यू मैच में श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, अश्विन ने संभाली पारी


बिग-बजट, मल्टी-स्टारर फिल्म उन पहली परियोजनाओं में से एक थी, जिसे मूल अप्रैल 2020 में रिलीज़ किया जाना था लेकिव कोरोनवायरस वायरस की महामारी के कारण आगे बढ़ाया गया था। जब लगातार लोग फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर रहे थे लेकिन 83 के निर्माताओ ने लंबा इंतजार किया और फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करने का फैसला किया। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, साकिब सलीम, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जीवा, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी और जतिन सरना भी हैं।

 

प्रमुख खबरें

व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी

Loksabha Election 2024| PM Modi ने मतदान के बाद की लोगों से भेंट, महिला ने बांधी राखी

Met Gala 2024: कौन हैं Mindy Kaling, जिन्होंने Aishwarya Rai का कान्स लुक कॉपी किया?

YouTube Paid यूजर्स को अब AI-संचालित सुविधा मिलेगी है, जानें आखिर ये क्या करता है