What is Delhi Liquor Policy case Part 2 | कौन-कौन हैं घोटाले के मुख्य किरदार | Teh Tak

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2024

दिल्ली में नई शराब नीति नवंबर 2021 में आई थी उसे जुलाई 2022 में समाप्त कर दिया गया था। पूरे मामले को संक्षेप में समझें तो इल्जाम ये है कि इस तरह ठेके दिए गए और लाभ दिया गया कि उससे पैसे रिकवरी हो और चुनाव प्रभावित किए जाए। इसमें अनेक एजेंसियां इनवॉल्व है। इल्जाम है कि 580 करोड़ का खजाने को नुकसान हुआ और इससे 292 करोड़ रुपए उठाया गया। उसे जेब में रखा गया या चुनाव में लगाया गया। दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार ने एक रिपोर्ट कंपाइल करके लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय सक्सेना को जुलाई 2022 में सौंपी थी। उसमें उन्होंने कहा था कि जिस तरह से नई शराब नीति आई है उसक अंदर विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ है। शराब के व्यापारियों को अनुचित लाभ दिए जाने की एवज में क्या मिला? उनसे धन मिला और उसका इस्तेमाल आपने गोवा और पंजाब के 2022 चुनाव में किया। इस रिपोर्ट में ये सारे इल्जाम लगाए गए। इस रिपोर्ट को एलजी ने सीबीआई को रेफर कर दिया। सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू की और एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेता जेल जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के साथ ही के कविता की भी गिरफ्तारी हुई। 

इसे भी पढ़ें: What is Delhi Liquor Policy case Part 1 | दिल्ली के शराब घोटाले की पूरी कहानी | Teh Tak

फिर से पुरानी वाली नीति कर दी गई लागू 

1 सितंबर 2022 से नई शराब नीति को हटाकर फिर से पुरानी वाली नीति को लागू कर दिया गया। लेकिन तब तक गेंद सीबीआई और ईडी के पाले में जा चुकी थी। पहले तो सीबीआई ने 27 सितंबर 2022 को शराब घोटाले केस में विजय नायर को गिरफ्तार किया। फिर बारी प्रवर्तन निदेशालय की थी। 30 नवंबर 2022 को ईडी ने मनीष सिसोदिया के करीबी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया। ये सिलसिला चलता रहा और अब इसकी चपेट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आ चुके हैं। 

अब तक कितनों की हुई गिरफ्तारी 

27 सितंबर 2022 को सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया। 

अगले ही दिन ईडी की तरफ से समीर महेंद्रू पर एक्शन हुआ। 

26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। सीबीआई के बाद ईडी ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया। 

4 अक्टूबर 2023 को ईडी ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर छापा मारा। फिर बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे दिनेश अरोड़ा की गवाही है। जिन्हें ईडी ने एक साल पहले गिरफ्तार किया था। 

ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मीटिंग में संजय सिंह भी मौजूद थे। 

15 मार्च 2024 को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया गया। 

21 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार कर लिए गए। 

कौन कौन हैं इसके मुख्य किरदार 

दिल्ली के तत्कालीन आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया 

पूर्व एक्साइज कमिश्नर एजी कृष्णा 

पूर्व डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आनंद तिवारी 

पूर्व असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर पंकज भटनागर 

ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर 

परनोड रिकॉर्ड के पूर्व कर्मचारी मनोज राय 

ब्रिंडको सेल्स डायरेक्टर अमनदीप ढाल 

इंडोस्पिरिट्स ग्रुप के एमडी समीर महेंद्रू 

बडी रिटेल के जायरेक्टर अमित अरोड़ा 

महादेव लिकर्स के अथॉराइज्ड सिग्नेटरी दिनेश अरोड़ा 

अरुण रामचंद्र पिल्लई 

अर्जुन पांडे

इसे भी पढ़ें: What is Delhi Liquor Policy case Part 3 | केजरीवाल की गिरफ्तारी में UN-अमेरिका की दिलचस्पी|Teh Tak

 


प्रमुख खबरें

PoK में झड़पों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए समिति गठित की

कांग्रेस ‘परिवारवाद मोह’ में फंस गई है: नायब सिंह सैनी

Madhya Pradesh : नशे के आदी व्यक्ति ने पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया

भाजपा लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में विफल रही है : Uddhav