Uttarakhand Election:चुनाव के बदल गए चेहरे! टिहरी सीट से उपाध्याय बनाम नेगी, कौन मारेगा बाजी?

By निधि अविनाश | Jan 29, 2022

कहते है न राजनीति में सबकुछ संभव है, ऐसा ही कुछ विधानसभा चुनाव से पहले हो गया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है लेकिन उससे पहले ही दलबदल की राजनीति भी तेजी से दौड़ रही है। बता दें कि, टिहरी सीट पर कांग्रेस का जो चेहरा था वह अब भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ता नजर आएगा वहीं भाजपा का चेहरा अब कांग्रेस की तरफ से लड़ता नजर आने वाला है।अदला-बदली की इस राजनीति से टिहरी की सीट काफी चर्चा का विषय बन गयी है। सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यय ने गुरूवार को भाजपा का दामना थाम लिया जिससे यह तो तय हो गया कि उपाध्यय जी भाजपा का टिकट लेने के पूरे मूड में है, वहीं दूसरी तरफ नाराज चल रहे टिहरी से मौजूदा विधायक धनसिंह नेगी ने भाजपा से कट्टी करके सीधे कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया जिससे यह भी पक्का हो गया कि उन्हें कांग्रेस का टिकट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Election: 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार देने से लेकर गैस सिलेंडरों के दाम पर कंट्रोल तक, कांग्रेस ने किए बड़े वादे

भाजपा मे टिहरी सीट से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था लेकिन किशोर उपाध्याय के पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने टिहरी से किशोर को टिकट पकड़ा दिया है।यह देखना अब काफी दिलचस्प होगा कि टिहरी सीट से कौन सा उम्मीदवार जीतेगा। कांग्रेस या भाजपा?  

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू