दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज: तापमान में भारी गिरावट, आईएमडी ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

By रेनू तिवारी | May 30, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर में हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।  सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम और एक दिन पहले की तुलना में 0.7 डिग्री कम था। इस वेधशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, आयानगर में शुक्रवार रात 11:30 बजे से शनिवार सुबह 2:30 बजे के बीच 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद अन्य किसी मौसम केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’’

इसे भी पढ़ें: Summer Vacation में बच्चे बन रहे Mobile के आदी? उनकी Diet और इन Indoor Games पर दें ध्यान

आईएमडी ने रविवार के लिए भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान में भी और गिरावट आ सकती है और यह 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीच शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

इसे भी पढ़ें: 'स्टार वॉर्स' की ऑस्कर विजेता एडिटर Marcia Lucas का 80 वर्ष की उम्र में निधन, सिनेमा जगत में शोक

इसके मुकाबले शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 123 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली के लिए ‘एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम’ (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में बना रह सकता है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Natural Glow Tips: ऑयली स्किन और पिंपल्स को दूर करेंगे Flaxseed Ice Cubes, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Parliament में विपक्ष के हंगामे का NDA ने निकाला तोड़, Mangal Milan Meeting में बनाया गया Master Plan

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर DMK का तमिलनाडु में आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

PM के जवाब का इंतजार, सरकार को पिटीशन की कॉपियां सौंप धरने से उठे केजरीवाल