टेम्पो और डंपर की टक्कर में लगी आग, तीन लोग जले जिंदा

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

देवास।मध्य प्रदेश में देवास जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र में इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर ग्राम सिकखेड़ी के पास बीती रात टेम्पो ट्रेवलर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इससे दोनों वाहनों में आग लग गई और टेम्पो ट्रेवलर में फंसे तीन लोग जिंदा जल गए। तीनों मृतक उज्जैन जिले के बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित कार ने ली युवक की जान, इंदौर बीआरटीएस रेलिंग तोड़कर घुसी कार

पुलिस के अनुसार तीनों मृतक पेशे से ड्राइवर हैं और एक शादी समारोह का सामान छोडने के लिए भोपाल गए थे। उज्जैन से शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे निकले थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रेवलर में सवार तीनों लोग वाहन में फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला था। इस बीच वाहन में आग लगने से तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भौंरासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेवलर में से तीनों के शव निकाले और जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस घटना में डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस डंपर चालक को तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं