अनंत कुमार के निधन से देश ने अपना अमूल्य रत्न खो दिया: रघुवर दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2018

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि देश ने अपना अमूल्य रत्न खो दिया। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘अनंत कुमार के असामयिक निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। उनके निधन से देश ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है।’’।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंत कुमार झारखण्ड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। सिंदरी खाद कारख़ाने को फिर से शुरू कराने की बात हो या राज्य के विकास के लिए कोई और योजना, जब भी उनसे मिलना हुआ उन्होंने हमेशा झारखण्ड के विकास में सहयोग दिया। फेफड़े के कैंसर से पीड़ित केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का सोमवार को तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया।

प्रमुख खबरें

Tripura: 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म

निर्वाचन आयोग ने आपत्तिजनक टिप्पणी के बावजूद Revanth Reddy पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया: केसीआर

मशहूर निर्माता-निर्देशक SS Rajamouli ने एनिमेटेड सीरीज Baahubali: Crown of Blood की घोषणा की

Goldy Brar Murder In California | क्या सच में कैलिफोर्निया में मार डाला गया गैंगस्टर गोल्डी बरार? अमेरिकी पुलिस ने बयान जारी करके किए चौंकाने वाले खुलासे