ईओडब्ल्यू ने सिटी प्लानर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बिल्डर पर दबाब बनाकर मांग रहा था रकम

By दिनेश शुक्ल | Nov 28, 2020

ग्वालियर। नगर निगम सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम आरोपित को लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंची। थाटीपुर पानी की टंकी के पास रहने वाले एक बिल्डर की इमारत पर दो माह पहले सिटी प्लानर ने बुलडोजर लगा दिया था। तुड़ाई के डर से सहमें बिल्डर ने सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा से बात की तो तुड़ाई रूकवाने के लिए पचास लाख रुपये की मांग की गई। बिल्डर ने कोरोना के कारण आर्थिक संकट बताया तो तय हुआ कि दस लाख रुपये अभी देना होंगे और बाकी रकम बाद में दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: तीन शिकारियों ने करंट लागकर ली हाथी की जान, जबलपुर वनमंडल का मामला

जहाँ बिल्डर पांच लाख रुपये लेकर पहुंचा था, जबकि सिटी प्लानर वर्मा अपनी कार से वहां पहुंचा। कार में जैसे ही सिटी प्लानर ने बिल्डर से पांच लाख रुपये की रिश्वत ली तो ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित का विश्वविद्यालय थाने ले जाया गया है। घर पर भी कार्रवाई जारीः पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के विनय नगर स्थित निवास पर भी ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई करने पहुंच गई है। वहां पर दस्तावेजों के साथ यह भी देखा जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति तो अधिकारी ने अर्जित नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना