किसान ने कुछ दिन पहले ही बेची थी जमीन, घर में रखी करोड़ों की रकम ले गए चोर

By दिनेश शुक्ल | Apr 07, 2021

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा तहसील मुख्यालय पर बीती रात एक किसान जहार सिंह पुत्र धनीराम गुर्जर के घर एक करोड़ से ज्यादा की चोरी का मामला सामने आया है। रात के समय चोर किसान के घर में घुसे और एक करोड़ से ज्यादा नगद राशि और सोने-चाँदी के जेबर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि किसान ने कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन का सौदा किया था, जिसके बदले में उसे इतनी बड़ी राशि मिली थी।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के स्वास्थ्य आग्रह को बताया नौटंकी भरा इवेंट

किसान के घर में हुई चोरी के बाद नगदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि इतनी बड़ी राशि किसान के पास आई कहां से तो वही किसान का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक जसवंत जाटव के भाई और एक अन्य व्यक्ति को अपनी जमीन बेची थी। वही अब इतनी बड़ी राशि नगद रूप से देकर जमीन क्रय करने का मामला भी सवालों के घेरे में है। वही पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। चोरी की इस वारदात पर कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें