खतरनाक है कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट! कर्नाटक में पहला केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप का पहला मामला मैसुरू में सामने आया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं तथा उसके संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: BSF ने एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया, 135 करोड़ की हेरोइन बरामद

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा, मैसुरु में, एक मरीज ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से संक्रमित है जिसे हमने अलग कर दिया है, लेकिन उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि उसके संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है जो एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नए स्वरूपों को लेकर सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है और राज्य में छह जीनोम प्रयोगशालाएं स्थापित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख से दो लाख कोविड-19 जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

इधर जयशंकर ने रूस फोन घुमाया, उधर UN में भड़का भारत

Kerala ने Petrol में Ethanol जांच के लिए केंद्र से लगाई मदद की गुहार

Pope Francis Diary: शैतान के हमले और नरक के दृश्य, निजी डायरी में दर्ज हुए अनसुने राज

Meerut Police ने सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले उजैद को किया गिरफ्तार