फैजाबाद जंक्शन का नया नाम ‘अयोध्‍या कैंट होगा, सरकार ने दिया था फरमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्‍या कैंट करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्‍या कैंट करने का निर्णय लिया है।’’ एक अन्य ट्वीट में बताया गया, भारत सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट करने के निर्णय पर सहमति दे दी है। इस पर उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिसूचना जारी करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसे भी पढ़ें: भारत की ओर से ऑस्कर 2022 के लिए भेजी जाएगी तमिल फिल्म Koozhangal , निर्देशक ने शेयर की जानकारी

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार नेइलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

NBFC Gold Loan 69.1% उछलकर 3.65 लाख करोड़ पहुंचा, हाउसिंग लोन में भी सुधार

GST अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति खत्म करने की तैयारी, अपराध साबित होने पर ही होगी कार्रवाई