भाजपा शासित राज्य आदिवासियों के संबंध में दायर करेंगे समीक्षा याचिका: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को हटाये जाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश से उत्पन्न स्थिति पर भाजपा शासित राज्य जल्द ही समीक्षा याचिका दायर करेंगे ताकि आदिवासियों के हितों की सुरक्षा की जा सके। 

 

शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ भाजपा हमारे आदिवासी भाइयों एवं बहनों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध है और हम उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिये सभी उपाए करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कि वे (आदिवासी) इस संबंध में संदिग्धों के झांसे में नहीं आएं।

 

इसे भी पढ़ें: मोदी जी, युद्ध स्मारक को राजनीति का अखाड़ा मत बनाइये: कांग्रेस

 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय के आदेश से उत्पन्न स्थिति पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य जल्द ही समीक्षा याचिका दायर करेंगे ताकि आदिवासियों के हितों की सुरक्षा की जा सके। 

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री