पुलिसकर्मी ने फौजी हवलदार को जड़ा थप्पड़, सड़क पर लगा जाम, पत्नी ने किया हंगामा

By सुयश भट्ट | Oct 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस का सेना में पदस्थ हवलदार से विवाद होने की खबर सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने फौजी को उसकी पत्नी के सामने ही चांटा मार दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दरअसल फौजी की पत्नी बच्चे को गोद में लिए सड़क पर खड़ी हो गई। आम लोग भी महिला के साथ आ गए। इस हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भी पहुंच गए।

आपको बता दें कि ग्वालियर के थाटीपुर चौराहा पर पुलिस ट्रैफिक सिग्नल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय सेना में बतौर हवलदार पदस्थ गौरव शर्मा, पत्नी और बच्चे के साथ वहां से निकल रहे थे। और उसी समय गौरव के मुंह से कुछ निकल गया। जिसके बाद पुलिस जवान गौरव से उलझ गए। गौरव की वहां ड्यूटी कर रहे SI वीरेन्द्र शर्मा और कॉन्स्टेबल से बहस हो गई।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में लगातार बढ़ रहे है डेंगू के मरीज, स्वास्थय विभाग ने जताई चिंता 

वहीं पुलिस को नहीं पता था कि गौरव फौजी है। बहस में एक पुलिसकर्मी ने उसमें पीछे से चांटा मार दिया। जिसके बाद फौजी भड़क गया। और उसने भी पुलिसकर्मियों को मारना शुरू कर दिया। इस पर 7 से 8 पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर थाने ले गए। पति को इस तरह ले जाते देख फौजी की पत्नी ने चौराहा पर हंगामा खड़ा कर दिया। समर्थन में स्थानीय लोग भी वहां आ गए। कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया। और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया