देश के युवा पूछ रहे हैं हाउडी एजुकेशन और हाउडी अनइप्लॉयमेंट, जवाब दें मोदी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने देश में उच्च शिक्षा और रोजगार की स्थिति से जुड़ी दो रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश के युवा ‘हाउडी एजुकेशन’ और ‘हाउडी अनइम्पलॉयमेंट’ पूछ रहा है जिसका मोदी को जवाब देना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार में शिक्षा और रोजगार की स्थिति बहुत खराब हो गई है और ऐसे में लोगों को ध्यान भटकाने के लिए ‘हाउडी मोदी’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के साथ ट्विटर वार्तालाप के बाद उठे अटकलों के दौर को देवड़ा ने बताया निराधार

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि देश में 18 से 23 साल की आयु के 74 प्रतिशत युवा कॉलेज नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन का दुनिया में बेरोजगारी का आंकड़ा मात्र 4.95 प्रतिशत है, यानी भारत में दुनिया के मुकाबले दोगुनी बेरोजगारी है। पुरुषो में बेरोजगारी छह प्रतिशत व महिलाओ में बेरोजगारी 17.5 प्रतिशत है। ये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ वाली सरकार की असलियत दर्शाने वाला आंकडा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब देश के युवाओं का एक बड़ा सीधा सवाल है: हाउडी एजुकेशन और हाउडी अनएप्लॉयपेंट’। प्रधानमंत्री मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav