शासन के प्रति बनाई गई नकारात्मक छवि को दूर करने की आवश्यकता है : प्रो. के.जी. सुरेश

By दिनेश शुक्ल | Dec 16, 2020

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में मध्य प्रदेश के जनसंपर्क अधिकारियों के चार दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ हुआ जिसका समापन गुरूवार को होगा। शुभारंभ सत्र में जनसंपर्क अधिकारियों को संबोधित करते हुए जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि डिजीटल मीडिया की व्यापकता को देखते हुए जनसंपर्क व्यवसाय में सूचना की प्रमाणिकता एवं विश्वसनीयता परम आवश्यक है, भ्रामक और झूठी सूचनाएं भी चुनौती है। 

 

इसे भी पढ़ें: कृषि सुधार बिल से किसान सक्षम एवं समृद्ध बनेगा : प्रहलाद पटेल

जनसंपर्क अधिकारियों के चार दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में देश के जाने माने मीडिया प्रोफेशनल अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं।  शुभारंभ सत्र में कार्यक्रम संयोजक प्रो. अनुराग सीठा ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय ने हमें नए तरीके और नई तकनीक से जनसंपर्क करने की सीख दी है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका