देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन भाजपा सरकार ‘‘दिशाहीन’ बनी हुई है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

नयी दिल्ली। बिक्री में गिरावट के कारण ऑटो क्षेत्रों में छंटनी से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में आर्थिक मंदी है, लेकिन भाजपा सरकार ‘‘दिशाहीन’ बनी हुई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऑटो क्षेत्र की खराब स्थिति इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक मंदी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘10 वर्षों में ऑटो क्षेत्र में बिक्री की स्थिति सबसे खराब है। 

पिछले छह वर्षों में यात्री कारों और वाणिज्यिक वाहनों के विनिर्माण सबसे निचले स्तर पर है। बिक्री में 25 फीसदी की कमी आई। ऑटो क्षेत्र में छंटनी शुरू हो गई है।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस स्थिति के बावजूद भाजपा सरकार दिशाहीन बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर

Delhi School Bomb Threat| स्कूलों में बम की खबर के बाद अब तक Delhi Police के हाथ लगी ये जानकारी

लालू सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं, हम लोगों के लिए करते हैं : नीतीश कुमार

Neha Kakkar और Abhijeet Bhattacharya की लड़ाई में Millind Gaba की एंट्री, अपने अंदाज में दिग्गज सिंगर पर कसा तंज