PoK का पाकिस्तान में विलय करने का कोई प्रस्ताव नहीं: पाक विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का देश में विलय करना चाहती है। पाकिस्तान ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार पिछले छह सप्ताह से विलय की खबरें हैं। फारूक हैदर खान के उस बयान के बाद इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बताया गया है कि वह पीओके के आखरी ‘‘प्रधानमंत्री’’ होंगे।

खबर के अनुसार सरकार के एक नौकरशाही सेवा समूह का नाम बदलने के बाद इस अफवाह को और हवा मिली थी। इन खबरों पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फारूक ने गुरुवार को कहा कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जा रहा। गिलगित-बाल्टिस्तान के दर्जे को बदलने के लिए नया नियमन लाने पर विचार करने की बात को भी उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह मीडिया की अटकलें हैं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी।

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना